Fish Venkat: 53 की उम्र में साउथ एक्टर फिश वेंकट ने दुनिया को कहा अलविदा, किडनी फेल होने से हुआ निधन

2 Min Read

Fish Venkat:

हैदराबाद, एजेंसियां। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन फिश वेंकट का निधन 53 वर्ष की उम्र में हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और हाल ही में उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में उनका इलाज चला, लेकिन किडनी फेल होने के कारण उनका निधन हो गया।

फिश वेंकट की बेटी ने बताया

फिश वेंकट की बेटी ने बताया था कि उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत थी, जिसके लिए लगभग 50 लाख रुपये की राशि की आवश्यकता थी। हालांकि, एक्टर के इलाज के लिए अभिनेता प्रभास की तरफ से सहायता का वादा किया गया था, लेकिन बाद में यह जानकारी फर्जी साबित हुई। फिश वेंकट की बेटी ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें कोई भी वित्तीय सहायता नहीं मिली।

अभिनय करियर की शुरुआत

फिश वेंकट ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2000 में फिल्म “सम्मक्का सारक्का” से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया। उन्होंने अपने करियर में कभी विलेन तो कभी कॉमेडियन की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनका आखिरी फिल्म “कॉफी विद ए किलर” 2025 में रिलीज हुआ था। फिश वेंकट के निधन से साउथ सिनेमा ने एक और स्टार को खो दिया है, जो अपने अभिनय से हमेशा याद किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

Tara Sharma: मस्ती’ फेम तारा शर्मा के सचिव का निधन, भावुक हुईं एक्ट्रेस – बोलीं, “इन्हीं की वजह से मिलीं कई फिल्में”


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं