Surya grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में दिखेगा या नहीं ‘रिंग ऑफ फायर’

2 Min Read

Surya grahan 2026

नई दिल्ली, एजेंसियां। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 17 फरवरी को लग रहा है। यह एक वलयाकार (Annular) सूर्य ग्रहण है, जिसे आम भाषा में “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है। भारतीय समयानुसार यह खगोलीय घटना दोपहर के आसपास शुरू होगी और अधिकतम चरण करीब 2 मिनट 20 सेकंड तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य के लगभग 96% हिस्से को ढक लेगा, लेकिन पूरी तरह नहीं, जिससे सूर्य के किनारे पर चमकता हुआ छल्ला दिखाई देता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार

वैज्ञानिकों के अनुसार यह स्थिति तब बनती है जब चंद्रमा पृथ्वी से अपेक्षाकृत दूर होता है। ऐसे में उसका आकार थोड़ा छोटा दिखाई देता है और वह सूर्य को पूरी तरह कवर नहीं कर पाता। परिणामस्वरूप आसमान में आग की अंगूठी जैसा चमकता दृश्य बनता है, जिसे “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है।

भारत में नहीं देखा जायेगा सूर्य ग्रहण

हालांकि भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। इसकी वजह यह है कि ग्रहण का मुख्य मार्ग दक्षिणी गोलार्ध में रहेगा और उस समय भारत में सूर्य क्षितिज के नीचे होगा, इसलिए देश के किसी भी हिस्से से इसका प्रत्यक्ष दर्शन संभव नहीं है।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

इस ग्रहण का सबसे स्पष्ट दृश्य अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा, जबकि दक्षिणी अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोग इसे अंतरराष्ट्रीय वेधशालाओं और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम के जरिए देख सकते हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस तरह की घटनाएं सौरमंडल की गतिशीलता को समझने का अच्छा मौका देती हैं। पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा का यह दुर्लभ संयोग न सिर्फ खगोलविदों के लिए अहम है, बल्कि आम लोगों में भी अंतरिक्ष के प्रति जिज्ञासा बढ़ाता है।

Share This Article