Foreign Minister meeting in India
नई दिल्ली, एजेंसियां। 31 जनवरी को भारत पहली बार अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। भारत और UAE की संयुक्त अध्यक्षता में ये बैठक नई दिल्ली में होगी। अरब लीग के 22 सदस्य देशों के विदेश मंत्री और सेक्रेटरी बैठक में शामिल होंगे।
इन देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे
मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान, बहरीन, सोमालिया, मॉरिटानिया और लीबिया समेत अन्य देशों के विदेश मंत्री बैठक में शामिल होंगे।बैठक में अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, शिक्षा, मीडिया और संस्कृति जैसे मुद्दों पर वार्ता होगी।भारत और अरब देश के मंत्रियों की ये दूसरी बैठक है। पहली बैठक 2016 में बहरीन में हुई थी।2002 में भारत-अरब के बीच कम्युनिकेशन शुरू हुआ था और इसके बाद 2008 में अरब-भारत सहयोग के लिए पहला मंच बनाया गया था।







