Firing during Dussehra:
जबलपुर, एजेंसियां। जबलपुर के कांचघर चौक में दशहरा चल समारोह के दौरान अचानक फायरिंग होने से वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। इस दौरान इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
दो गुटों में विवाद
जानकारी के अनुसार, कांचघर चौक पर बीजेपी और कांग्रेस के मंच पास-पास लगे हुए थे। दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच मंच संचालन के दौरान अचानक विवाद बढ़ गया और फायरिंग शुरू हो गई। घटना के समय कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया तथा बीजेपी के पूर्व विधायक अंचल सोनकर भी मंच पर मौजूद थे।
घटनास्थल घमापुर थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित किया और विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया। इसके बाद दशहरा विसर्जन समारोह को सुरक्षित रूप से संपन्न कराया गया। फायरिंग के कारण अफरा-तफरी मची थी, लेकिन पुलिस और उपस्थित अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई के चलते कोई बड़ी दुर्घटना या जानी नुकसान नहीं हुआ।
इसे भी पढ़ें
