Disha Patani Case:
लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते दिनों दो बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर किया गया था, जबकि दो अन्य नकुल और विजय को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब इस मामले का पांचवां आरोपी रामनिवास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने दी जानकारी
एसएसपी अनुराग आर्य ने जानकारी दी कि रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू को दाएं पैर में गोली लगी है। वह राजस्थान के बियावर जिले के जैतारण थाना क्षेत्र के गांव बेडकला का निवासी है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। मौके पर उसकी बाइक भी पड़ी मिली। रामनिवास पर 25,000 रुपये का इनाम रखा गया था। उसे फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस जांच में पता चला
पुलिस जांच में पता चला कि रामनिवास का काम फायरिंग में सीधे हिस्सा लेने का नहीं था। वह मुख्य बदमाशों का साथी था और उसे रेकी करने तथा चोरी की बाइक का इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने ही घटना से पहले इलाके का निरीक्षण किया था। हालांकि, फायरिंग होने से पहले वह वहां से चला गया था।
इस गिरफ्तारी के साथ ही दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले के सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाने की प्रक्रिया पूरी होने के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर माना जा रहा है और जांच पूरी तरह से सतर्कता और तेजी से की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
STF action: STF का बड़ा एक्शन: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले ढेर, 2 की तलाश जारी








