Flood in Delhi: दिल्ली में बाढ़ की आशंका, हथनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया

Juli Gupta
1 Min Read

Flood in Delhi:

नई दिल्ली,एजेंसियां। दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हथनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण राजधानी में मंगलवार की शाम से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

जानकारी के अनुसार

जानकारी के अनुसार, हथनीकुंड बैराज से आज सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच तीन घंटे में कुल 12 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते यह पानी कल शाम तक दिल्ली पहुंचना शुरू हो जाएगा, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।दिल्ली के प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने, नदी किनारे और निम्न इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। जलभराव और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।लोगों से अनुरोध है कि वे अपने आसपास की सूचनाओं पर नजर रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें

Weather Update: मानसून ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, तय समय से 8 दिन पहले केरल में दी दस्तक 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं