Thomas V. Kunnunkal passes away: पूर्व CBSE चेयरमैन फादर थॉमस वी. कुन्नुनकल का निधन

1 Min Read

Thomas V. Kunnunkal passes away

नई दिल्ली, एजेंसियां। पूर्व CBSE चेयरमैन और शिक्षाविद फादर थॉमस वी. कुन्नुनकल का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। फादर कुन्नुनकल 1962 से 1974 तक और 1977 से 1979 तक सेंट जेवियर्स स्कूल, दिल्ली के प्रिंसिपल रहे।तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अनुरोध पर कुन्नुनकल 1980 से 1987 तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के चेयरमैन रहे।

पद्मश्री से सम्मानित

1974 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।1989 में कुन्नुनकल ने नेशनल ओपन स्कूल की स्थापना की, जिसे अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल कहा जाता है।3 जुलाई 1926 में केरल के अलाप्पुझा में फादर कुन्नुनकल का जन्म हुआ था। वे 20 जून 1945 को सोसाइटी ऑफ जीसस में शामिल हुए।2006 में कुन्नुनकल कनाडा में स्थित ‘कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग, वैंकूवर’ के मानद फेलो के तौर पर चुने गए थे।2006 में कुन्नुनकल कनाडा में स्थित ‘कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग, वैंकूवर’ के मानद फेलो के तौर पर चुने गए थे।

Share This Article