Important events
146 ईसापूर्व – कार्टेज और रोम के मध्य होने वाला ऐतिहासिक युद्ध समाप्त हुआ, इसमें रोमियों की विजय हुई।
1241- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।
1843 – रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
1851 – देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलायी गयी।
1882 – थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
1885 – ईतो हीरोबूमि जापान के पहले प्रधानमंत्री बने।
1891 – ‘323 ब्रूसीय’ फोटोग्राफी द्वारा खोजा जाने वाला पहला उल्कापिंड बना।
1910 – अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
1940 – मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
1941 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
1947 – इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
1956 – ब्रिटेन और फ़्रांस ने मिस्र की बंदरगाह पोर्ट सईद पर 50 दिन तक अतिग्रहण जारी रखने के बाद इस बंदरगाह को छोड़ दिया और अपनी सेना को मिस्र से वापस बुला लिया।
1957 – ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।
1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
1966 – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना ‘जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।
1971 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
1972 – निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।
1978 – थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1989 – रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।
1989 – चाड ने संविधान अपनाया।
2002 – दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
2005 – अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 60/209 प्रस्ताव पारित किया । जो प्रतिवर्ष 20 दिसम्बर कोमनाया जाता है।
2005- ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
2006 – भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2007 – फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
2008- शसक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
2010 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
2019 – आठ पश्चिम अफ्रीकी देशों ने अपनी साझा मुद्रा का नाम बदल कर इको करने का फैसला किया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF 2020 ) का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उद्घाटन किया।
2020 – पाकिस्तान में बॉयलर फटने से 6 लोगों की मौत हुई।
2021 – जयपुर में राजपूत समाज के लोग सबसे बड़े सगंठन श्री क्षत्रिय युवक संघ के 75 साल पूरे होने के जश्न पर एकत्रित हुए।
2021 – डीआरडीओ ने स्वदेश में ही विकसित नई पीढ़ी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल ‘प्रलय’ का पहला सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
22 दिसंबर को जन्में व्यक्ति
1666 – गुरु गोविंद सिंह – सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु (5 जनवरी 1666 का वर्णन अधिक मिलता है)।
1853 – रामकृष्ण परमहंस की पत्नी शारदा देवी का जन्म हुआ।
1866 – मौलाना मज़हरुल हक़ – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1887 – श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ।
1948 – पंकज सिंह – समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।
22 दिसंबर को हुए निधन
1882 – रॉल्फ़ वाल्डो एमिरसन नामक अमरीकी दार्शनिक और लेखक का निधन हुआ।
1958 – तारकनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
1975 – वसन्त देसाई – भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2014 – माधवी सरदेसाई एक भारतीय अकादमिक थी, जो कोंकणी साहित्यिक जर्नल जाग के संपादक थी और लेखिका भी।
2021 – केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक पी टी थॉमस (71) का तमिलनाडु के वेल्लौर में निधन हुआ।
22 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
भगवान शीतलनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष कृष्ण चतुर्दशी)।
राष्ट्रीय गणित दिवस ( श्रीनिवास अयंगर रामानुजन जयन्ती )।
सबसे छोटा दिन / शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर उत्तरी गोलार्द्ध )।
कृपया ध्यान दें
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।












