Deepika Kakkar: ‘घरेलू महिला’ बनकर भी बना ली करोड़ों की कमाई, जानें दीपिका कक्कड़ की नेटवर्थ

2 Min Read

Deepika Kakkar:

मुंबई, एजेंसियां। टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ भले ही पिछले कई सालों से एक्टिंग से दूर हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता और कमाई में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने 2018 में अभिनेता शोएब इब्राहिम से शादी के बाद एक्टिंग को अलविदा कह दिया था, और अब वह एक बेटे रुहान की मां हैं। बावजूद इसके, दीपिका की नेटवर्थ उनके पति से कहीं ज्यादा है।

दीपिका की करियर

दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली ‘ससुराल सिमर का’ से। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 12 में भी भाग लिया और विनर बनीं। शादी के बाद उन्होंने इस्लाम कबूल कर अपना नाम फैजा रख लिया और एक्टिंग छोड़ दी।

हालांकि, दीपिका एक्टिंग से भले दूर हों, लेकिन वह यूट्यूब और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई कर रही हैं। उनका यूट्यूब चैनल ‘दीपिका की दुनिया’ काफी लोकप्रिय है और इसमें 3.99 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह यूट्यूब से हर महीने लगभग 7.3 लाख रुपये कमाती हैं। साथ ही, एक ब्रांड पोस्ट के लिए वह 5 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की कुल नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये है, जबकि उनके पति शोएब इब्राहिम की नेटवर्थ 27 करोड़ रुपये है। मुंबई में दोनों का एक शानदार 5 BHK घर भी है जिसे उन्होंने मिलकर बनाया है।साफ है कि दीपिका ने एक्टिंग छोड़ने के बाद भी अपनी कमाई और पहचान को न केवल बनाए रखा, बल्कि घर पर रहकर एक सफल उद्यमी और डिजिटल क्रिएटर के रूप में भी मिसाल कायम की।

इसे भी पढ़ें 

Deepika Kakkar: स्टेज-2 लिवर कैंसर से लड़ रहीं दीपिका कक्कड़, साथ में गॉल ब्लैडर में पथरी भी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं