Mohan Bhagwat big statement: मोहन भागवत का बड़ा बयान: ‘इंग्लैंड बंटने की स्थिति में आ रहा, हम नहीं बंटेंगे’

2 Min Read

Mohan Bhagwat big statement:

इंदौर, एजेंसियां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “इंग्लैंड बंटने की स्थिति में आ रहा है, हम नहीं बंटेंगे, हम आगे बढ़ेंगे। कभी बंट गए थे, वो भी फिर से मिला लेंगे।” भागवत ने अपने संबोधन में दुनिया में हो रहे संघर्ष और मानव स्वभाव पर भी चर्चा की।

स्वार्थ और अहंकार संघर्ष की जड़

भागवत ने कहा कि आज दुनिया में संघर्ष और टकराव स्वार्थ और अहंकार के कारण है। “हम सब जानते हैं कि जीवन श्रद्धा और विश्वास पर चलता है। आजकल लोग अहंकार में उलझे हैं, केवल यह सोचते हैं कि मैं ही आगे बढ़ूं, दूसरा पीछे रहे।” उन्होंने बताया कि पहले दरजी गला काटने या जेब काटने का काम करते थे, अब पूरी दुनिया इस तरह के संघर्ष में लगी है।

3000 वर्षों तक भारत में कोई कलह नहीं

भागवत ने भारतीय सभ्यता और इतिहास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब भारत सिरमौर देश था, तब 3000 वर्षों तक कोई कलह नहीं हुई, पर्यावरण बिगड़ा नहीं और तकनीकी प्रगति ऊंची थी। “मनुष्य का जीवन सुखी और सुसंस्कारीत था। हमने विश्व का नेतृत्व किया, किसी देश को जीता नहीं, किसी का व्यापार दबाया नहीं, बल्कि सभ्यता और ज्ञान दिया।”

जीवन विद्या और भविष्य

भागवत ने कहा कि आज हमारे पास जीवन विद्या है, जो पूर्वजों ने हमें दी। इसलिए भारत कभी बंटेगा नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि “सब की भविष्यवाणी झूठी ठहरा कर हमारा देश आगे बढ़ रहा है।”

इसे भी पढ़ें

Mahendra Bhatt : महेंद्र भट्ट दोबारा बने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं