Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की नई एक्शन फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का टीज़र हुआ वायरल [Teaser of Emraan Hashmi’s new action film ‘Gunmaster G9’ goes viral]

3 Min Read

Emraan Hashmi:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी नई एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीज़र जारी करते हुए लिखा, “दूध से बारूद, सब्ज़ी से गुंडे, गोलियों से धड़कन, गनमास्टर G9 धमाल मचाने के लिए तैयार है। टीम भी पूरी तरह तैयार और जानलेवा है।” यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Emraan Hashmi: धमाकेदार तिकड़ी लेकर आ रही है फिल्म

फिल्म ‘गनमास्टर G9’ में इमरान हाशमी के साथ निर्देशक आदित्य दत्त और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया का भी नाम है। साथ ही, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म एक नए जमाने की एक्शन-ड्रामा होगी, जिसमें भरपूर मनोरंजन, जबरदस्त डायलॉग्स और धमाकेदार म्यूजिक होगा।

Emraan Hashmi: टीज़र में दिखीं तीन अलग-अलग क्लिप्स

पहली क्लिप
पहली क्लिप में इमरान हाशमी का किरदार पेश किया गया है, जिसमें वह कहते हैं, “मुझसे मच-मच किया चलेगा, गलती से फैमिली को टच किया तो याद रखना, धंधे से दूधवाला हूं, बंदा बारूद वाला हूं।” उनके हाथों में टैटू और बंदूक नजर आती है, जो किरदार की खतरनाक छवि को दर्शाता है।

दूसरी क्लिप
दूसरी क्लिप में जेनेलिया डिसूजा की आवाज सुनाई देती है, “घर की बहूं हूं, इसका मतलब यह नहीं कि सिर्फ निर्मल और शीतल हूं। अगर घर पर गुंडे आए, तो सब्जी थोड़े ही काटूंगी।” क्लिप में चूड़ियों के बीच छिपा धारदार हथियार भी दिखाया गया है।

तीसरी क्लिप
तीसरी क्लिप में अपारशक्ति खुराना का किरदार दिखाया गया है, जो हाथ में बम लिए कहते हैं, “गुड़गांव में लोग हमसे 70 फीट दूर रहते हैं क्योंकि बम और हम कभी भी फट सकते हैं।” साथ ही, हिमेश रेशमिया का म्यूजिक भी फिल्म में तड़का लगाता नजर आता है।

मेकर्स ने बताया
मेकर्स ने बताया है कि ‘गनमास्टर G9’ एक जोरदार एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें भरपूर एंटरटेनमेंट और धमाकेदार म्यूजिक का मिश्रण होगा। फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और यह 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी को हुआ डेंगू, फिल्म ‘ओजी’ की शूटिंग से लिया ब्रेक

Share This Article
Exit mobile version