Anil Ambani Case: ED ने अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया नया मनी लॉन्ड्रिंग केस

2 Min Read

Anil Ambani Case:

मुंबई, एजेंसियां। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी, रिलायंस कम्युनिकेशंस और अन्य के खिलाफ 2,929 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड केस में नया मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया है।

Anil Ambani Case: सूत्रों के अनुसार:

सूत्रों के अनुसार, ED की यह कार्रवाई पिछले महीने सीबीआई द्वारा दाखिल की गई रिपोर्ट पर आधारित है। सीबीआई ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को हुए नुकसान के लिए अनिल अंबानी और रिलायंस कम्युनिकेशंस को जिम्मेदार ठहराया था और इस मामले में उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी।

इससे पहले भी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के खिलाफ 2,929 करोड़ रुपये का बैंक फ्रॉड केस दर्ज किया गया था, जिसे अनिल अंबानी ने पूरी तरह खारिज किया था। कंपनी ने कहा था कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया है और मामला लगभग दस साल पुराना है।

Anil Ambani Case: कंपनी का दावा:

कंपनी का दावा है कि उस समय अनिल अंबानी आरकॉम के गैर-कार्यकारी निदेशक थे और रोज़मर्रा के कामकाज में उनका कोई सीधे संबंध नहीं था। इसके बावजूद, सीबीआई की जांच के बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के शक के आधार पर नई जांच शुरू कर दी है।इस मामले में मंगलवार को ED ने अनिल अंबानी के पूर्व करीबी अमिताभ झुनझुनवाला से भी पूछताछ की। इससे पहले भी जांच में झुनझुनवाला का नाम सामने आया था।

इसे भी पढ़ें

Anil Ambani: अनिल अंबानी की कंपनी ने 2000 करोड़ की डील में पुणे-सतारा टोल रोड बेचने का किया फैसला


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं