Ladki Behen Scheme:
मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री ‘लाडकी बहिन’ योजना के तहत ई-केवाईसी पूरा करने की नवंबर की समय सीमा 15 दिन बढ़ा दी गई है। मंत्री ने कहा कि लाभार्थियों के लिए प्रक्रिया को तेज और सुचारू बनाने के लिए ई-केवाईसी सर्वर प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार किए जा रहे हैं।
महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये प्रदान किए जाते हैं। तटकरे ने कहा कि ई-केवाईसी सत्यापन के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं को हल करने को प्राथमिकता दी गई, क्योंकि कुछ क्षेत्रों में प्रक्रिया धीमी हो गई थी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग चार से पांच लाख महिलाओं का ई-केवाईसी सत्यापन पूरा किया जा रहा है और अब तक 1.10 करोड़ से अधिक महिलाएं, यानी कुल आवेदकों का लगभग 90 प्रतिशत, सफलतापूर्वक यह प्रक्रिया पूरी कर चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें






