Dr. Arunesh Niran: भोजपुरी साहित्य के प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. अरुणेश नीरन का निधन

1 Min Read

Dr. Arunesh Niran:

लखनऊ, एजेंसियां। भोजपुरी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले साहित्यकार, डॉ. अरुणेश नीरन का निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित थे। उन्होंने गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में रात करीब 10:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से भोजपुरी साहित्य और संस्कृति जगत में गहरा शोक है।

भोजपुरी भाषा और साहित्य के लिए समर्पित जीवन:

डॉ. अरुणेश नीरन का संबंध देवरिया जिले के देवरिया खास मोहल्ले से था। उन्होंने अपना पूरा जीवन भोजपुरी भाषा और साहित्य के उत्थान में समर्पित कर दिया। नीरन न केवल एक प्रतिभाशाली लेखक थे, बल्कि उन्होंने भोजपुरी को एक सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में भी स्थापित किया। उनके योगदान को हमेशा साहित्यिक मंचों पर याद किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Ravi Teja: साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपति राजगोपाल राजू का निधन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं