Dhanteras 2025: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये 6 चीजें, घर में होगा दरिद्रता का वास

2 Min Read

Dhanteras 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दीपावली पर्व का शुभारंभ धनतेरस या धनत्रयोदशी से होता है, जो कार्तिक महीने की कृष्ण त्रयोदशी को पड़ता है। इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धनवंतरी की पूजा होती है और नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे घर में समृद्धि और सुख-शांति बनी रहती है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार

हालांकि, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कुछ वस्तुएं ऐसी हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें घर लाने से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। इनमें लोहे और स्टील से बनी वस्तुएं, शीशे का सामान, नुकीली चीजें जैसे चाकू या सुई, खाली बर्तन, काले रंग के कपड़े, और तेल व घी शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बर्तन खरीदते हैं तो उसे पहले से चावल, दाल या पानी से भरकर लाना चाहिए, क्योंकि भरा हुआ बर्तन समृद्धि का प्रतीक होता है।

धनतेरस की खरीदारी को लेकर ये सावधानियां केवल परंपरा और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे इन जानकारियों का पालन अपनी विवेकबुद्धि से करें और इसे अंतिम सत्य के रूप में न लें।

इसे भी पढ़ें

Dhanteras 2025: धनतेरस इफेक्टः रांची में सोना 5 दिन में 4500, चांदी 12000 रु. महंगे


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं