Health Tips: पेट दर्द से न लें हल्के में, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

2 Min Read

Health Tips:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आजकल की व्यस्त जीवनशैली में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर पेट दर्द जैसी समस्या को हम आमतौर पर गैस या खाना ज्यादा खा लेने से जोड़कर टाल देते हैं। हालांकि, अगर पेट का दर्द लगातार बना रहे और हफ्तों या महीनों तक परेशान करे, तो यह किसी गंभीर बीमारी की चेतावनी हो सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार

विशेषज्ञों के अनुसार, हमारे पेट में कई महत्वपूर्ण अंग होते हैं – जैसे कि आंतें, लिवर, किडनी और प्रजनन अंग। इसलिए पेट दर्द के पीछे की वजहें भी अलग-अलग और कई बार जटिल हो सकती हैं।

लगातार पेट दर्द के प्रमुख कारण:

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS): बार-बार टॉयलेट जाना, मरोड़, गैस जैसी समस्याएं।
एसिड रिफ्लक्स (GERD): खट्टी डकारें, सीने में जलन।
गैस्ट्राइटिस और अल्सर: पेट की परत में सूजन या घाव, अधिक पेनकिलर के सेवन से।
सीलिएक रोग: ग्लूटेन से एलर्जी, गेहूं-जौ खाने पर दस्त और थकावट।
डाइवर्टीकुलाइटिस: बड़ी आंत में संक्रमण, बाईं तरफ दर्द।
क्रोहन रोग / अल्सरेटिव कोलाइटिस: लंबे समय तक दस्त और जलन।

अन्य गंभीर कारणों में शामिल हैं:

गॉलब्लैडर या किडनी स्टोन, हर्निया, कैंसर और एपेंडिसाइटिस।

कब डॉक्टर को दिखाएं:

अचानक तेज दर्द
उल्टी, बुखार या खून आना
त्वचा या आंखों का पीला होना
तेजी से वजन घटना

बचाव के उपाय:

संतुलित डाइट लें, फाइबर बढ़ाएं, जंक फूड और शराब से बचें। नियमित जांच और समय पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें

Health tips: 5 तेल जो खाने में इस्तेमाल करें, सेहत रहेगी तंदुरुस्त


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं