Birth Control Pills Weight Gain: क्या सच में गर्भनिरोधक गोलियों से महिलाओं का वजन बढ़ता है?

2 Min Read

Birth Control Pills Weight Gain:

नई दिल्ली,एजेंसियां। गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल महिलाओं के बीच लंबे समय से सुरक्षा और परिवार नियोजन के लिए होता आ रहा है। हालांकि समय-समय पर इसको लेकर कई भ्रांतियाँ भी सामने आती रहती हैं। इनमें से एक सबसे लोकप्रिय सवाल यह है कि क्या गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल से महिलाओं का वजन बढ़ता है।

रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार

हालांकि, विशेषज्ञों और रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बात में कोई ठोस आधार नहीं है। अमेरिका की ओहायो यूनिवर्सिटी की मारिया गैलो के अनुसार, लोगों का वजन साल दर साल औसतन आधा किलो बढ़ता रहता है। जब कोई महिला गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती है, तो वह अक्सर इस प्राकृतिक बदलाव को दवा का असर मान बैठती है।

सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं में कंबाइंड होर्मोनल कॉन्ट्रासेप्टिव्स शामिल हैं, जिनमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन हार्मोन होते हैं। इनका उपयोग पिल, पैच और रिंग के रूप में किया जाता है। इन दवाओं से वजन बढ़ने के प्रमाण बहुत कमजोर पाए गए हैं। Cochrane Database of Systematic Reviews में 49 क्लिनिकल ट्रायल्स की समीक्षा के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है कि इन दवाओं से मोटापा बढ़ने की संभावना बेहद कम है।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि

हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गर्भनिरोधक गोलियों का महिलाओं के शरीर पर असर जरूर होता है, जैसे मांसपेशियों और हार्मोनल संतुलन पर, लेकिन इसे सीधे मोटापे से जोड़ना वैज्ञानिक रूप से सही नहीं है। टेक्सास की ए एंड एम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता स्टीवेन रीचमैन ने भी बताया कि इन दवाओं का प्रभाव महिलाओं की मांसपेशियों पर देखा गया, न कि सीधे वजन बढ़ने पर।

इसे भी पढ़ें

Contraceptive Pills: गर्भनिरोधक गोलियों की सच्चाई: रिसर्च में सामने आया बड़ा जोखिम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं