DK Shivakumar CM statement: सीएम बनने के सवाल पर डीके शिवकुमार का जवाब – “समय आने पर सब तय होगा”

2 Min Read

DK Shivakumar CM statement:

बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि वे कब मुख्यमंत्री बनेंगे, इसका फैसला समय और पार्टी नेतृत्व करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस हाई कमांड का निर्णय सभी को स्वीकार करना होगा।दरअसल, पिछले कई महीनों से कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं जारी हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे या फिर बीच में नेतृत्व बदलाव होगा। इसी बीच शिवकुमार के बयान ने सियासी हलचल को और बढ़ा दिया है।

शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा

पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा कि लोगों, विधायकों और समर्थकों की अपनी-अपनी इच्छाएं होती हैं, लेकिन पार्टी का फैसला सर्वोपरि होता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या राज्य बजट के बाद नेतृत्व परिवर्तन संभव है, तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब समय ही देगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी नेता के समर्थकों का यह चाहना कि उनका नेता मुख्यमंत्री बने, गलत नहीं है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने क्या कहा?

दूसरी ओर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतिंद्र ने हाल ही में कहा है कि सिद्धारमैया अपना पूरा कार्यकाल मुख्यमंत्री के रूप में पूरा करेंगे और पार्टी हाई कमांड से भी ऐसा ही संकेत मिला है। इससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।इस बीच शिवकुमार ने बंगलूरू मेट्रो किराया बढ़ाने के मुद्दे पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किराया बढ़ाने से पहले उनसे कोई सलाह नहीं ली गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बंगलूरू लौटने के बाद इस फैसले की समीक्षा की जाएगी।
बता दें कि करीब साढ़े सात साल बाद मेट्रो किराए में औसतन 51.55 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो 9 फरवरी 2026 से लागू होगी।

Share This Article