Pati Patni Aur Woh 2: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर विवाद, स्थानीय लोगों ने फिल्म क्रू की पिटाई

2 Min Read

Pati Patni Aur Woh 2:

लखनऊ, एजेंसियां। प्रयागराज में फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2‘ की शूटिंग के दौरान सेट पर विवाद उत्पन्न हो गया। वायरल वीडियो के अनुसार, शहर के स्थानीय लोगों ने फिल्म के क्रू मेंबर्स से बहस के बाद उनकी पिटाई की। हालांकि निर्माताओं ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन लोग एक क्रू मेंबर की पिटाई कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के बीच तीखी बहस भी दिखाई दे रही है।

आयुष्मान और सारा के बीच की बहस संभवत:

फिल्म के किसी सीन का हिस्सा हो सकती है, क्योंकि एक वीडियो में दोनों कार में बैठकर तीखी बातचीत करते नजर आ रहे हैं, जिसमें आयुष्मान अपने हाथों से इशारे कर रहे हैं और सारा सीन से बाहर चली जाती हैं।इस घटनाक्रम से फिल्म के सेट पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा, और यह साफ है कि ‘पति पत्नी और वो 2’ के निर्माण में कुछ अप्रत्याशित समस्याएं आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन पहले की तरह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं।

इसे भी पढ़ें

Param Sundari: परम सुंदरी फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज, जान्हवी-सिद्धार्थ की जोड़ी ने लुभाया दर्शकों का दिल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं