EntertainmentThalaivar 173: ‘थलाइवर 173’ से हटे डायरेक्टर सुंदर सी, कमल हासन और रजनीकांत की मेगा फिल्म पर लगा ब्रेक

Thalaivar 173: ‘थलाइवर 173’ से हटे डायरेक्टर सुंदर सी, कमल हासन और रजनीकांत की मेगा फिल्म पर लगा ब्रेक

Thalaivar 173:

चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थलाइवर 173’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं, जबकि इसे कमल हासन प्रोड्यूस कर रहे हैं। दोनों दिग्गजों के इस सहयोग को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह था। लेकिन अब खबर आई है कि डायरेक्टर सुंदर सी ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है।

एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया

फिल्म की घोषणा कुछ ही समय पहले हुई थी और तब से यह साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई थी। हालांकि अब डायरेक्टर सुंदर सी ने एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि वह कुछ अनिवार्य कारणों की वजह से फिल्म से हट रहे हैं। उन्होंने लिखा, “कुछ ऐसे कारण हैं जिन्हें मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता। इसलिए भारी मन से मुझे ‘थलाइवर 173’ से अलग होने का फैसला लेना पड़ा है।”

सुंदर सी ने साथ ही कहा कि उनके लिए रजनीकांत और कमल हासन के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने कहा, “मैं दोनों का बहुत सम्मान करता हूं। उनके साथ मेरा गहरा जुड़ाव है और मैं हमेशा इसे संजोकर रखूंगा।”

सूत्रों के मुताबिक

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के स्क्रिप्ट और शेड्यूल से जुड़े कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेज़ और प्रोडक्शन से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों की वजह से डायरेक्टर ने यह कदम उठाया है। अब प्रोडक्शन टीम जल्द ही नए डायरेक्टर के नाम की घोषणा कर सकती है।‘थलाइवर 173’ को कमल हासन की कंपनी ‘राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल’ प्रोड्यूस कर रही है। रजनीकांत के 50 साल के फिल्मी सफर के जश्न के बीच यह फिल्म उनके करियर की एक और बड़ी एंट्री मानी जा रही थी। हालांकि डायरेक्टर के हटने से फिलहाल फिल्म का भविष्य अधर में नजर आ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles