Dhurandhar Ranveer Singh:
हैदराबाद, एजेंसियां। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ भले ही 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हो, लेकिन ओटीटी पर स्ट्रीम होते ही यह एक बार फिर चर्चा में आ गई है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म के आते ही दर्शकों का फोकस दोबारा रणवीर सिंह की दमदार अदाकारी पर टिक गया है। खास बात यह है कि ओटीटी वर्जन में लगभग 10 मिनट के कट्स किए जाने के बावजूद रणवीर का किरदार ‘हमजा अली’ दर्शकों पर वही गहरा असर छोड़ रहा है, जो थिएटर में दिखा था।
यूजर्स ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर फिल्म को रीवॉच करने वाले दर्शक खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। कई यूजर्स ने माना कि कुछ सीन कट होने से निराशा जरूर हुई, लेकिन रणवीर सिंह का परफॉर्मेंस इतना ताकतवर है कि वह इन कमियों पर भारी पड़ता है। एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ ‘कंट्रोल करो’ डायलॉग और 26/11 आंखों वाले सीन के लिए दोबारा देखी, कट्स खले, लेकिन रणवीर सिंह का परफॉर्मेंस GOAT है।”
नेटिज़न्स का क्या है कहना?
नेटिज़न्स का कहना है कि रणवीर की स्क्रीन प्रेज़ेंस थिएटर और ओटीटी दोनों जगह एक जैसी प्रभावशाली है। कई दर्शकों ने बताया कि वे कुछ खास सीन देखने के इरादे से फिल्म शुरू करते हैं, लेकिन अंत तक पूरी फिल्म फिर से देख डालते हैं। यह इस बात का सबूत है कि फिल्म की रीढ़ रणवीर सिंह का अभिनय ही है।
फिल्म में एक मजबूत विलेन की मौजूदगी के बावजूद दर्शकों का मानना है कि रणवीर सिंह पूरी कहानी पर हावी रहते हैं। उनका संयमित, कंट्रोल्ड और तकनीकी रूप से सटीक अभिनय बार-बार देखने पर और भी निखरकर सामने आता है। न ओवरएक्टिंग, न अतिरिक्त ड्रामा बस सॉलिड क्राफ्ट।
ओटीटी पर भी ‘धुरंधर’ की लोकप्रियता कायम है
ओटीटी पर ‘धुरंधर’ की बढ़ती लोकप्रियता के साथ यह साफ होता जा रहा है कि रणवीर सिंह का यह परफॉर्मेंस उनकी पीढ़ी के सबसे यादगार अभिनय में शुमार हो चुका है। अब फैंस को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (पार्ट 2) का बेसब्री से इंतजार है, जिससे रणवीर का स्टारडम और ऊंचाई छू सकता है।








