Dhurandhar Netflix release: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही गल्फ देशों में ‘धुरंधर’ ने बनाई नई रिकॉर्ड कहानी

2 Min Read

Dhurandhar Netflix release:

मुंबई, एजेंसियां। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई-थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त सफलता हासिल की है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के कुछ ही दिनों के भीतर फिल्म कई देशों में टॉप ट्रेंडिंग कंटेंट बन गई है। खास बात यह है कि जिन गल्फ देशों में फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने से रोक दिया गया था, वहीं अब यह ओटीटी पर दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

आदित्य धर के निर्देशन बनी है फिल्म

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को थिएटर रिलीज के दौरान कहानी की संवेदनशीलता के कारण छह गल्फ देशों और पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। इनमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान शामिल हैं। हालांकि नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद फिल्म ने इन क्षेत्रों में लोकप्रियता हासिल कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बहरीन, ओमान, कतर और यूएई में यह फिल्म नंबर-1 ट्रेंडिंग पोजीशन पर पहुंच गई है।

फिल्म वैश्विक स्तर पर नेटफ्लिक्स टॉप-10 पर शुमार

फिल्म वैश्विक स्तर पर नेटफ्लिक्स की टॉप-10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की सूची में भी जगह बनाने में सफल रही है। पाकिस्तान में भी ओटीटी रिलीज के दो दिन के भीतर फिल्म ट्रेंडिंग सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।बॉक्स ऑफिस पर भी धुरंधर ने शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने घरेलू बाजार में लगभग 893 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये से अधिक रहा। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

अब दर्शकों को फिल्म के सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज का इंतजार है। निर्देशक आदित्य धर ने हाल ही में इसका टीजर जारी किया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है और इसकी कहानी पहले भाग की घटनाओं को आगे बढ़ाएगी।

Share This Article