Dhurandhar 2 box office:
मुंबई, एजेंसियां। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर: द रिवेंज) ने रिलीज से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। निर्देशक आदित्य धर की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के जरिए लगभग 245 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह डील हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी प्री-रिलीज कमाई में से एक मानी जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार ने करीब 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। वहीं सैटेलाइट राइट्स स्टार नेटवर्क ने लगभग 50 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं। इसके अलावा फिल्म के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज को करीब 45 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। इस तरह फिल्म ने थिएटर रिलीज से पहले ही मजबूत बिजनेस कर लिया है।
‘धुरंधर’
दरअसल, पहली फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता ने इस सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। बताया जाता है कि पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और ओटीटी पर भी इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली। इसी सफलता को देखते हुए ‘धुरंधर 2’ की वैल्यूएशन काफी बढ़ गई है।हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। टीजर के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगा
रिलीज की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
















