DGP Anurag Gupta: DGP अनुराग गुप्ता को SC से राहत, बाबूलाल मरांडी की अवमानना याचिका खारिज

1 Min Read

DGP Anurag Gupta:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत दी है। उनकी DGP पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अनजारिया की पीठ ने की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बाबूलाल मरांडी की अवमानना याचिका को खारिज कर दिया।

सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने पक्ष रखते हुए कहा कि DGP की नियुक्ति राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है और अनुराग गुप्ता की नियुक्ति नियमों के अनुसार की गई है। इस फैसले से DGP अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें

DGP Anurag Gupta: डीजीपी अनुराग गुप्ता को पद से हटायें केंद्र ने फिर झारखंड सरकार को भेजा पत्र

Share This Article
Exit mobile version