Choti Diwali 2025: आज है छोटी दिवाली, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

2 Min Read

Choti Diwali 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, धनतेरस के अगले दिन मनाई जाती है और यह दिवाली का दूसरा दिन है। इस दिन भगवान कृष्ण, माता लक्ष्मी और भगवान हनुमान की विशेष पूजा की जाती है। छोटी दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 19 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:47 बजे से रात 9:00 बजे तक रहेगा।

पूजा विधि

पूजा के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और पूजा स्थल की सफाई करनी चाहिए। घर और मंदिर में गंगाजल छिड़कने के बाद भगवान गणेश का ध्यान करके पूजा प्रारंभ करें। भगवान को फल, फूल, तिलक, अक्षत, बाती, धूप और भोग अर्पित करें। इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करें। इस दिन भगवान हनुमान की चालीसा का पाठ करना भी बेहद शुभ माना गया है। अंत में आरती पढ़कर पूजा संपन्न करें। छोटी दिवाली पर इन नियमों और शुभ मुहूर्त का पालन करने से घर में समृद्धि और सुख-शांति बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें

Diwali 2025: दिवाली में लो कैलोरी मिठाइयों और स्नैक्स के साथ बनाएं त्योहार हेल्दी और टेस्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं