Latest NewsDelhi NCR air quality severe: दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर, AQI 400 के पार

Delhi NCR air quality severe: दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर, AQI 400 के पार

Delhi NCR air quality severe:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह राजधानी में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 359 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि, कई इलाकों में स्थिति इससे भी गंभीर रही, जहां AQI 400 के पार दर्ज किया गया और हवा ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंच गई। जहरीली धुंध की मोटी परत छाए रहने से लोगों को सांस फूलने, खांसी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं।

आंकड़ों के मुताबिक:

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के आनंद विहार (AQI 420), अशोक विहार (403), बवाना (414), जहांगीरपुरी (417), वजीरपुर (427) और मुंडका (414) सबसे अधिक प्रदूषित इलाकों में शामिल रहे। कई स्थानों पर हवा का स्तर लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है।

एनसीआर में भी हालात बेहतर नहीं हैं।

  • गाजियाबाद के लोनी में AQI 450 और संजय नगर में 417 दर्ज किया गया।
  • नोएडा सेक्टर 125 में 429 और सेक्टर 1 में 394 रहा।
  • गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी में 316 और सेक्टर 51 में 317 AQI दर्ज हुआ।
  • फरीदाबाद में भी सेक्टर 30 का AQI 224 और एनआईटी क्षेत्र का 293 पाया गया।
  • शुक्रवार को दिल्ली का औसत AQI 364 था:

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में प्रदूषण स्तर में किसी बड़े सुधार की उम्मीद नहीं है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, सोमवार तक हवा ‘बहुत खराब’ और कई जगह ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी रह सकती है।डॉक्टरों ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा से पीड़ित लोगों को घर से बाहर निकलने से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी है। लगातार खराब हवा से लोगों की सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles