Delhi name change: दिल्ली का नाम बदलने की मांग, बीजेपी नेता विजय गोयल बोले – अब “Delhi” नहीं बल्कि “Dilli” कहा जाए

2 Min Read

Delhi name change:

नई दिल्ली, एजेंसियां। कई ऐतिहासिक शहरों के नाम बदले जाने की चर्चा के बीच अब राजधानी दिल्ली का नाम बदलने की मांग उठी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता विजय गोयल ने राजधानी के अंग्रेज़ी नाम Delhi को बदलकर Dilli करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है और आग्रह किया है कि 1 नवंबर को नया आधिकारिक Logo “Dilli” नाम के साथ जारी किया जाए।

विजय गोयल ने कहा

विजय गोयल ने अपने पत्र में कहा कि दिल्ली का मूल नाम संस्कृत शब्द ‘धिल्लिका’ से निकला है। ऐतिहासिक रूप से 11वीं शताब्दी में इस शहर को धिल्लि कहा जाता था, जो बाद में फारसी में “देहली” बन गया। अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान इसका नाम बदलकर Delhi कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग सदियों से इसे “दिल्लि” ही बोलते आए हैं, और यह नाम लोकगीतों, कविताओं और साहित्य में भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

विजय गोयल का तर्क

गोयल का तर्क है कि “डिजिटल युग में नाम बदलना अब आसान प्रक्रिया है,” इसलिए इसे लागू करने में कोई तकनीकी कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी सरकारी दस्तावेज़ों, वेबसाइटों और कार्यक्रमों में Delhi की जगह Dilli का प्रयोग किया जाए। बीजेपी नेता का यह भी कहना है कि महाभारत काल में इस नगर का नाम इंद्रप्रस्थ था, और समय-समय पर कई लोग इसे फिर से इंद्रप्रस्थ नाम देने की भी मांग कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

भगवान बिरसा के नाम पर 150 रुपये का सिक्का जारी किया पीएम ने 

Share This Article