Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का सफर हुआ महंगा, आज से बढ़ा किराया, जानें हर दूरी का नया स्लैब

2 Min Read

Delhi Metro:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज से मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी कर दी है। 25 अगस्त 2025 से लागू होने वाली नई दरों के अनुसार, यात्रा की दूरी के आधार पर किराए में 1 रुपये से लेकर 4 रुपये तक की वृद्धि की गई है। अब दिल्ली मेट्रो का न्यूनतम किराया 11 रुपये और अधिकतम किराया 64 रुपये हो गया है।

नई किराया संरचना:
0-2 किलोमीटर: पहले 10 रुपये, अब 11 रुपये

2-5 किलोमीटर: पहले 20 रुपये, अब 21 रुपये

5-12 किलोमीटर: पहले 30 रुपये, अब 32 रुपये

12-21 किलोमीटर: पहले 40 रुपये, अब 43 रुपये

21-32 किलोमीटर: पहले 50 रुपये, अब 54 रुपये

32 किलोमीटर से अधिक: पहले 60 रुपये, अब 64 रुपये

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर बढ़ोतरी:

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराए की बढ़ोतरी 1 रुपये से 5 रुपये तक होगी। बता दें मेट्रो स्मार्ट कार्ड का उपयोग करने वाले यात्रियों को किराए में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा, ऑफ-पीक घंटों (सुबह 8 बजे से पहले, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक और रात 9 बजे के बाद) यात्रा करने पर भी 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी। दिल्ली मेट्रो ने किराया बढ़ोतरी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए बताया कि यह वृद्धि न्यूनतम है और यात्रा की दूरी के आधार पर की गई है

इसे भी पढ़े

सरकारी नौकरी: दिल्ली मेट्रो में ऑफिसर की वैकेंसी

Share This Article
Exit mobile version