Delhi High Court bomb threat: दिल्ली हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी, परिसर खाली कर जांच शुरू

1 Min Read

Delhi High Court bomb threat:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। ई-मेल में लिखा गया था कि “जज रूम/कोर्ट परिसर में तीन बम रखे गए हैं। दोपहर दो बजे तक खाली करा दें।” सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर खाली करवा दिया गया और पुलिस एवं जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं।

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल इस तरह के धमकी ई-मेल पहले भी विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों को मिल चुके हैं। जनवरी से अगस्त 2025 के बीच दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों को धमकी ई-मेल प्राप्त हो चुके हैं। जुलाई में केवल चार दिनों में 50 से अधिक स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी। पुलिस ने अब तक सभी धमकियों को झूठा बताया है, लेकिन हर मामले को गंभीरता से लिया जाता है। हाईकोर्ट परिसर में भी फिलहाल कोई संदिग्ध नहीं मिला है। जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें

Delhi schools: दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी, 5 स्कूलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं