Aryan Khan web series controversy: दिल्ली हाईकोर्ट ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को जारी किया नोटिस

2 Min Read

Aryan Khan web series controversy:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और अन्य के खिलाफ समीर वानखेड़े की याचिका पर नोटिस जारी किया है। अदालत ने कंपनी और अन्य प्रतिवादियों को सात दिनों के भीतर याचिका का जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता को सभी प्रतिवादियों को याचिका की प्रति उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को तय की गई है।

समीर वानखेड़े ने बताया

समीर वानखेड़े ने कोर्ट को बताया कि वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनके और उनके परिवार के खिलाफ ट्रोलिंग और मानहानिकारक पोस्ट दिखाई गई हैं। वानखेड़े के वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी ने अदालत में कहा कि याचिका में संशोधन के लिए आवेदन भी दायर किया गया है और यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है।

मामले की मुख्य वजह

मामले की मुख्य वजह वेब सीरीज का वह हिस्सा है जिसमें समीर वानखेड़े जैसे दिखने वाले अधिकारी का चित्रण किया गया है। कहा जा रहा है कि इस हिस्से में आर्यन खान के किरदार के माध्यम से ड्रग्स मामले में वानखेड़े का मजाक उड़ाया गया है। इसके चलते समीर वानखेड़े ने रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

इसे भी पढ़ें

रोज 100 सिगरेट पीने वाले शाहरुख खान ने छोड़ी स्मोकिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं