Latest NewsDelhi blast: दिल्ली ब्लास्ट पर सियासी हलचल, ‘ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेना चाहते थे आतंकी’- बोले मांझी

Delhi blast: दिल्ली ब्लास्ट पर सियासी हलचल, ‘ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेना चाहते थे आतंकी’- बोले मांझी

Delhi blast:

नई दिल्ली, एजेंसियां। राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को दहला दिया। इस विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए। घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया।

गडकरी बोले – आतंक के समर्थकों के लिए देश में कोई जगह नहीं:

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस हमले को “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और कहा कि सरकार ने घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा, “जो भी इस हमले के पीछे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आतंक के समर्थकों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं है।” साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

मांझी का बड़ा दावा:

पूर्व बिहार मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने दावा किया कि यह हमला “ऑपरेशन सिंदूर” का बदला लेने के लिए किया गया है। गया में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकी लंबे समय से दिल्ली को निशाना बनाने की फिराक में थे और अब उन्होंने अपनी साजिश को अंजाम दिया है। मांझी ने कहा कि यह भारत की आंतरिक सुरक्षा को चुनौती देने की कोशिश है।

दिल्ली पुलिस और एजेंसियां जुटीं जांच में:

दिल्ली पुलिस ने बताया कि धमाका सोमवार शाम 6:52 बजे हुआ जब एक Hyundai i20 कार सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी हुई थी। उसी दौरान कार में विस्फोट हो गया, जिससे आसपास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने UAPA, विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है।

मंत्री अमित शाह ने कहा”

अब तक 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले जा चुके हैं और संदिग्ध कार के रास्ते को ट्रेस किया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है और परिणाम जल्द जनता के सामने रखे जाएंगे।”दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि जांच एजेंसियां साक्ष्य जुटा रही हैं और धमाके की हर तकनीकी और आतंकी कड़ी की गहराई से पड़ताल हो रही है।धमाके के बाद राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles