Hijab controversy: आबू धाबी ऐड में दीपिका का हिजाब स्टाइल बना विवाद का कारण

Anjali Kumari
2 Min Read

Hijab controversy:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह का नया ऐड हाल ही में आबू धाबी के लिए शूट किया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऐड में दीपिका हिजाब पहनकर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद के प्रति सम्मान दिखाती नजर आ रही हैं, जबकि रणवीर शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने इस ऐड के माध्यम से आबू धाबी की संस्कृति, इतिहास और विरासत की खूबसूरती को प्रस्तुत किया है।

दीपिका के हिजाब लुक

हालांकि, दीपिका के हिजाब लुक ने सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं। कुछ लोग इस लुक को कल्चर डाइवर्सिटी और सम्मान का प्रतीक मानकर तारीफ कर रहे हैं और दीपिका-रणवीर की जोड़ी की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने उन्हें भारत की संस्कृति को बढ़ावा न देने के लिए आलोचना का निशाना बनाया। उनका कहना है कि अगर वही ऊर्जा और उत्साह भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रमोट करने में दिखाया जाता, तो यह ज्यादा सार्थक होता।

कुछ यूजर्स ने दीपिका की पुरानी शॉर्ट फिल्म ‘माय चॉइस’ का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और अपने फैसले लेने के अधिकार पर जोर दिया था। ट्रोलर्स ने लिखा कि दीपिका अब हिजाब पहनकर टूरिज्म प्रमोट कर रही हैं, जिससे उनके सशक्तिकरण वाले संदेश पर सवाल उठते हैं।

ऐड को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल

इस ऐड ने सोशल मीडिया पर संस्कृति, व्यक्तिगत विकल्प और पब्लिक ट्रोलिंग पर नई बहस को जन्म दिया। फिलहाल, दीपिका और रणवीर ने इस ट्रोलिंग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सोशल मीडिया पर यह बहस यह सवाल उठाती है कि वैश्विक और स्थानीय संस्कृति के बीच संतुलन और व्यक्तिगत निर्णयों को किस तरह देखा और समझा जाए।

इसे भी पढ़ें

Congress controversy: जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में थम नहीं रहा विवाद


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं