DAC approves proposals: DAC ने सेना आधुनिकीकरण के लिए ₹80,000 करोड़ के प्रस्तावों को दी मंजूरी

1 Min Read

DAC approves proposals

नई दिल्ली, एजेंसियां। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में तीनों सेनाओं के आधुनिकीकरण और निगरानी क्षमता को मजबूत करने के लिए करीब ₹80,000 करोड़ के सैन्य उपकरण और हथियार खरीदने की मंजूरी दी गई। थलसेना के T-90 टैंकों के ओवरहॉल और आधुनिकीकरण, वायुसेना के Mi-17 हेलीकॉप्टरों के अपग्रेड, लॉन्ग-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल Astra Mk-2, और नौसेना के नए टग्स और सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (SDR) शामिल हैं।

इस निर्णय से घरेलू रक्षा उद्योग और MSME क्षेत्र को रोजगार और तकनीकी विकास के नए अवसर मिलेंगे। DAC की घोषणा के बाद रक्षा क्षेत्र के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

Share This Article