D.El.Ed 2025-26:
लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया 24 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर, जबकि आवेदन का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
स्नातक अर्हता पर विवाद:
D.El.Ed प्रवेश के लिए स्नातक अनिवार्य अर्हता है, मगर हाईकोर्ट ने इंटरमीडिएट पास छात्रों को भी प्रवेश देने के निर्देश दिए थे। सरकार ने इसका विरोध करते हुए अपील की, जिसके बाद डबल बेंच ने स्नातक अर्हता को सही माना। इसी कानूनी प्रक्रिया के कारण प्रवेश शुरू होने में देरी हुई।पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करने की अपील की है।
स्टेट रैंक और संस्थान विकल्प:
ऑनलाइन आवेदन के बाद 23 दिसंबर 2025 को स्टेट रैंक जारी की जाएगी। रैंक वर्ग और श्रेणी के आधार पर तय होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों से तीन चक्रों में संस्थान विकल्प लिए जाएंगे और एनआईसी लखनऊ ऑनलाइन माध्यम से सीट आवंटन करेगा।
काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया:
सभी अभिलेखों की जांच और सत्यापन के बाद दो चरणों में काउंसलिंग कराई जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 तक पूरी हो जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन पंजीकरण : 24 नवंबर – 15 दिसंबर 2025
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 16 दिसंबर 2025
आवेदन प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि : 18 दिसंबर 2025
स्टेट रैंक प्रकाशन : 23 दिसंबर 2025
प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण : 16 फरवरी 2026
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर सभी चरण पूरे करें, ताकि कोई कठिनाई या विलंब न हो।








