The Chase:
चेन्नई, एजेंसियां। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब एक्टिंग की दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। जल्द ही वह एक्टर आर. माधवन के साथ ‘द चेज’ में दिखेंगे।
आर. माधवन ने इसका टीजर शेयर किया। इसमें धोनी और माधवन ब्लैक आउटफिट और सन ग्लासेस पहने हैं और हाथों में गन लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
The Chase: फिल्म या वेब सीरीजः
यह फिल्म है या वेबसीरीज, यह टीजर में क्लियर नहीं किया गया है। इसे वासन बाला ने डायरेक्ट किया है। वासन आलिया भट्ट की मूवी जिगरा के भी डायरेक्टर थे।
The Chase: आर. माधवन ने इंस्टाग्राम पर टीजर पोस्ट कियाः
माधवन ने लिखा –”वन मिशन। टू फाइटर्स। तैयार हो जाइए, धमाकेदार चेज शुरू होने वाली है। ‘द चेज’ टीजर अब आउट है। डायरेक्टेड बाय वासन बाला। कमिंग सून।”
हाल ही में माधवन फिल्म ‘आप जैसा कोई’ में नजर आए थे। वहीं, वह जल्द फिल्म ‘धुरंधर’ में दिखेंगे, जो 5 दिसंबर को रिलीज होगी।
इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त भी नजर आएंगे। इसे ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
इसे भी पढ़ें
