Cricket World Cup 2025: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी, भारत में 30 सितंबर से 2 नवंबर तक होंगे मुकाबले

2 Min Read

Cricket World Cup 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इस बार मेज़बानी भारत के पास है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर से होगी और फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार कुल 8 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और भारत चौथी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेज़बानी कर रहा है। इससे पहले 1978, 1997 और 2013 में भारत महिला वर्ल्ड कप की मेज़बानी कर चुका है।

भारत का पहला मुकाबला

भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका से 30 सितंबर को बेंगलुरु में होगा। वहीं, हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मैच 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा। सेमीफाइनल 29 और 30 अक्टूबर को गुवाहाटी, कोलंबो और बेंगलुरु में खेले जाएंगे जबकि फाइनल मैच 2 नवंबर को कोलंबो या बेंगलुरु में होगा।

टूर्नामेंट के मैच कहां कहां होंगे ?

टूर्नामेंट के मैच बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, वाइजैग और कोलंबो जैसे शहरों में खेले जाएंगे। भारत के सभी बड़े मुकाबले—ऑस्ट्रेलिया (12 अक्टूबर), इंग्लैंड (19 अक्टूबर), और न्यूजीलैंड (23 अक्टूबर)—भी इस शेड्यूल में शामिल हैं।

महत्वपूर्ण मैच तिथियां:

30 सितंबर: भारत vs श्रीलंका – बेंगलुरु
5 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान – कोलंबो
12 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया – वाइजैग
19 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड – इंदौर
23 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड – गुवाहाटी
26 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश – बेंगलुरु
2 नवंबर: फाइनल – कोलंबो/बेंगलुरु

यह वर्ल्ड कप महिला क्रिकेट को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं होगा भारत-पाक के बीच मुकाबला!

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं