Credit card mistakes: क्रेडिट कार्ड यूजर्स सावधान: इन गलतियों से बिगड़ सकता है आपका सिबिल स्कोर, भविष्य में नहीं मिलेगा लोन

2 Min Read

Credit card mistakes:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आज के दौर में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) हमारे वित्तीय जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए पहले खर्च करते हैं और बाद में बिल चुकाते हैं। बैंक अपने ग्राहकों को एक निश्चित लिमिट के साथ कार्ड प्रदान करते हैं, जिससे वे खर्च कर सकते हैं और बाद में राशि का भुगतान एक साथ या ईएमआई के माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन, कई बार छोटी-छोटी लापरवाहियां आपके सिबिल स्कोर (CIBIL Score) को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे भविष्य में लोन या नया क्रेडिट कार्ड हासिल करना मुश्किल हो सकता है।

जरूरत से ज्यादा खर्च करना:

क्रेडिट कार्ड से केवल उतना ही खर्च करें, जितना आप आसानी से चुका सकें। कई बार लोग लिमिट से ज्यादा खर्च कर बैठते हैं और समय पर भुगतान नहीं कर पाते। यह गलती आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर नेगेटिव असर डालती है और सिबिल स्कोर गिर जाता है।

बिल समय पर न चुकाना:

हर महीने कार्ड का बिल समय से चुकाना जरूरी है। देरी होने पर बैंक आपके अकाउंट को ‘डिफॉल्ट’ की श्रेणी में डाल सकता है। इससे न सिर्फ आपका सिबिल स्कोर घटेगा, बल्कि ब्याज और पेनल्टी भी लग सकती है।

कार्ड का गलत इस्तेमाल:

कई लोग क्रेडिट कार्ड बनवाते हैं, लेकिन उसका उपयोग समझदारी से नहीं करते। क्रेडिट कार्ड को ‘इमरजेंसी ऑप्शन’ की तरह इस्तेमाल करना बेहतर होता है। अगर बिना जरूरत के खर्च करेंगे और भुगतान नहीं करेंगे, तो सिबिल स्कोर पर सीधा असर पड़ेगा।

सिबिल स्कोर क्यों है जरूरी?

सिबिल स्कोर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री का मूल्यांकन करता है। यह तय करता है कि आप भविष्य में लोन या नया कार्ड पाने के योग्य हैं या नहीं। अगर आपका स्कोर कम हो गया, तो बैंक और वित्तीय संस्थान लोन देने से मना कर सकते हैं। इसलिए, समझदारी से खर्च करें और हर महीने समय पर बिल भुगतान करें — ताकि आपका सिबिल स्कोर मजबूत और विश्वसनीय बना रहे।

Share This Article