Nano Banana Trend:
नई दिल्ली, एजेंसियां। सोशल मीडिया पर इन दिनों Google Gemini का Nano Banana टूल खूब चर्चा में है। यूजर्स अपनी तस्वीरों को 3D फिगर या रेट्रो-स्टाइल पोर्ट्रेट में बदलकर शेयर कर रहे हैं। यह ट्रेंड मनोरंजक जरूर है, लेकिन सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है।
Nano Banana Trend: गूगल का दावा
गूगल का दावा है कि Nano Banana से बनाई गई हर इमेज पर एक अदृश्य वाटरमार्क और मेटाडाटा टैग होता है, जिससे पता चलता है कि तस्वीर AI-जनरेटेड है। इसका उद्देश्य ट्रांसपेरेंसी बनाए रखना और यूजर्स का भरोसा बनाना है। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह पूरी तरह फुलप्रूफ तरीका नहीं है। वाटरमार्क को पहचानने वाले टूल्स व्यापक स्तर पर उपलब्ध नहीं हैं और इसे हटाना या एडिट करना भी संभव है।
Nano Banana Trend: प्राइवेसी को लेकर सबसे बड़ी चिंता
प्राइवेसी को लेकर सबसे बड़ी चिंता यह है कि लोग अपनी पर्सनल तस्वीरें AI सिस्टम में अपलोड कर रहे हैं। IPS अधिकारी वीसी सज्जनार ने हाल ही में यूजर्स को आगाह किया कि इंटरनेट पर चल रहे ट्रेंडिंग टॉपिक्स के चलते स्कैम और फ्रॉड का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी फोटो या पर्सनल डिटेल अनऑथराइज्ड ऐप्स या फर्जी वेबसाइट पर साझा करता है, तो यह अपराधियों के हाथ में पहुंच सकती है।
Nano Banana Trend: विशेषज्ञ सलाह देते हैं
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि AI-जनरेटेड इमेज बनाने का अनुभव मजेदार हो सकता है, लेकिन सुरक्षा और प्राइवेसी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पर्सनल फोटो या संवेदनशील जानकारी केवल विश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर ही शेयर करें।
इस ट्रेंड का मजा लेते समय सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि आपकी डिजिटल पहचान और निजी जानकारियां सुरक्षित रहें। AI टूल्स का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें और अनजाने में अपनी प्राइवेसी खतरे में न डालें।
इसे भी पढ़ें
Ghibli Image: भारत में Ghibli इमेज ट्रेंड का जलवा, OpenAI ने 70 करोड़ इमेज बनाने का आंकड़ा किया साझा








