Commercial LPG cylinder: कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटे, जानें नई दरें

1 Min Read

Commercial LPG cylinder:

नई दिल्ली, एजेंसियां। साल 2025 के अंतिम महीने की शुरुआत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी रही है। 1 दिसंबर से देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों के दाम घटा दिए गए हैं। इंडियन ऑयल की ताज़ा सूची के अनुसार, कमर्शियल सिलेंडर पर लगभग 10 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली और कोलकाता में कीमतें 10 रुपये कम हुई हैं, जबकि मुंबई और चेन्नई में 10.50 रुपये की राहत मिली है। नई दरें आज से लागू हो चुकी हैं।

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 1,580.50 रुपये में मिलेगा, मुंबई में 1,531.50 रुपये, कोलकाता में 1,684 रुपये और चेन्नई में 1,739.50 रुपये हो गए हैं। वहीं, घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडरों के दाम इस महीने स्थिर हैं।

LPG की कीमतें इम्पोर्ट पैरिटी प्राइस (IPP) मॉडल के आधार पर तय होती हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, बीमा, फ्रेट और टैक्स शामिल होते हैं। कमर्शियल गैस के रेट घटने से कारोबारियों और होटलों को राहत मिलेगी, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कीमतें समान रहेंगी।

Share This Article