CNG supply in Mumbai: मुंबई में CNG आपूर्ति बाधित, लंबी कतारों से वाहनचालक परेशान

1 Min Read

CNG supply in Mumbai:

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में सोमवार सुबह हजारों वाहनचालकों को सीएनजी भरवाने के लिए लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। शहर में सीएनजी की आपूर्ति बाधित हो जाने के कारण ऑटो, टैक्सी और कई सार्वजनिक परिवहन वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दरअसल, गैल की मुख्य गैस पाइपलाइन को राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) परिसर में हुए थर्ड-पार्टी नुकसान के चलते गैस प्रवाह में कमी आ गई। इससे वडाला स्थित सिटी गेट स्टेशन (CGS) पर दबाव घट गया, जो मुंबई के लिए प्रमुख आपूर्ति केंद्र है।

गैस दबाव कम होने के कारण मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के कई CNG पंप सीमित क्षमता पर संचालित हुए या अस्थायी रूप से बंद रहे। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने से पूरे नेटवर्क में दबाव प्रभावित हुआ है। शहर की बड़ी संख्या में ऑटो-टैक्सियों, एग्रीगेटर कैब और कुछ सार्वजनिक बसों की निर्भरता CNG पर है, जिसके चलते सुबह से ही स्टेशनों पर लंबी लाइनें देखी गईं।

Share This Article
Exit mobile version