Cloud burst in Sasthdhara: देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, टपकेश्वर मंदिर डूबा, हिमाचल में मंडी के धर्मपुर में बाढ़, बसें बहीं

1 Min Read

Cloud burst in Sasthdhara:

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तराखंड के देहरादून में सहस्त्रधारा में सोमवार देर रात बादल फटा। भारी बारिश से तमसा नदी में आई बाढ़ में 2 लोग लापता हो गए, जबकि कई गाड़ियां बह गईं। देहरादून में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

मंदिर की कई मूर्तियां बहीः

बाढ़ में टपकेश्वर महादेव मंदिर डूब गया। पुजारी ने बताया- सुबह 5 बजे नदी में बाढ़ आई, पूरा मंदिर डूब गया, कई मूर्तियां बह गईं। हालांकि, गर्भगृह सुरक्षित है। पानी उतरने पर मंदिर में 2 फीट मलबा दिखा।

हिमाचल में बाढ़ः

हिमाचल प्रदेश के मंडी के धर्मपुर बस स्टैंड में भी रात में हुई बारिश के बाद मलबा भर गया। बाढ़ में कई बसें दूर तक बह गईं। राज्य में 3 नेशनल हाईवे बंद हैं। 493 सड़कों पर आवाजाही ठप है।

मुंबई रेल ट्रैक डूबेः

भारी बारिश ने महाराष्ट्र के मुंबई में रेलवे ट्रैक, सब-वे और सड़कों पर पानी भर गया। बीड में 11 ग्रामीणों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट किया।

 इसे भी पढ़ें

Cloud burst in Uttarakhand: बारिश का कहरः उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, पूरा गांव जमींदोज, 4 की मौत, 50 लापता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं