Cloud burst in Uttarakhand: बारिश का कहरः उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, पूरा गांव जमींदोज, 4 की मौत, 50 लापता

2 Min Read

Cloud burst in Uttarakhand: पहाड़ से पानी और मलबा आया, 34 सेकेंड में घर-होटल मलबे में दबे

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से खीर गंगा गांव बह गया है। घटना मंगलवार दोपहर 1.45 बजे की है। घटना के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि पहाड़ी से बारिश का पानी और मलबा आया और 34 सेकेंड में पूरा गांव बहा ले गया।

उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। कई लोगों के दबे होने की खबर है। धरावी गांव देहरादून से 218 किमी दूर है। गंगोत्री धाम से 18 किमी दूर है। रेस्क्यू टीम SDRF, NDRF के साथ आर्मी भी मौके पर पहुंच गई है।

पानी का सैलाब देख लोग चीखने लगेः

पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकानें ध्वस्त हो चुकी हैं। यहां पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। सीएम धामी ने कहा कि हम हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।

 इसे भी पढ़ें

बारिश का कहरः अयोध्या में घर, वाराणसी में घाट डूबे, प्रयागराज में 4 मौतें, उत्तराखंड में बादल फटा, MP में नर्मदा में बाढ़, नागपुर में नाव से रेस्क्यू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं