Wheel of Fortune set: व्हील ऑफ फॉर्च्यून के सेट पर दिखी क्लासिक बॉलीवुड विलेन की मस्ती, हंसी से लोटपोट हुए फैंस

2 Min Read

Wheel of Fortune set:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपने क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को लेकर चर्चा में हैं। शो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा, जब बॉलीवुड के मशहूर विलेन गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। इस एपिसोड से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गुलशन ग्रोवर और शक्ति कपूर अक्षय कुमार से मजाकिया अंदाज में 1 करोड़ रुपये की “फिरौती” मांगते दिखाई दे रहे हैं।

‘बैड मैन’ और ‘क्राइम मास्टर गोगो’ का धमकी भरा कॉमिक अंदाज

वायरल वीडियो में गुलशन ग्रोवर अपने आइकॉनिक अंदाज में अक्षय कुमार को फोन करते हुए कहते हैं, “कबीरा स्पीकिंग… अगर शो आगे चलाना है तो 1 करोड़ बाहर निकालो।” इसी बीच शक्ति कपूर भी एंट्री लेते हैं और अपने मशहूर डायलॉग में कहते हैं, “मैं हूं क्राइम मास्टर गोगो… अगर 1 करोड़ नहीं मिला तो आंखें निकाल के गोटियां खेलूंगा।”

अक्षय कुमार भी अपने मजेदार जवाब से दोनों की बोलती बंद कर देते हैं और कहते हैं, “खेलने का बहुत शौक है ना, तो मैं तुम दोनों को 1 करोड़ दे रहा हूं… आओ मेरे शो में।” इसके बाद गुलशन और शक्ति एक साथ कहते हैं, “आ रहे हैं।”

क्लासिक डायलॉग्स और पुरानी यादें

एपिसोड में अक्षय कुमार और गुलशन ग्रोवर ‘हेरा फेरी’ का मशहूर डायलॉग “कबीरा स्पीकिंग” रीक्रिएट करते नजर आए, जिसने माहौल और भी मजेदार बना दिया। वहीं शक्ति कपूर और चंकी पांडे की मौजूदगी ने शो में क्लासिक बॉलीवुड वाइब्स भर दीं।

चंकी पांडे को बताया अपना पहला एक्टिंग मेंटर

शो के दौरान अक्षय कुमार ने अपने शुरुआती दिनों का किस्सा साझा करते हुए बताया कि चंकी पांडे उनके एक्टिंग स्कूल में सीनियर थे और उन्होंने अमिताभ बच्चन के सीन रीक्रिएट कर अक्षय को एक्टिंग सीखने में मदद की थी। अक्षय ने मुस्कुराते हुए कहा, “चंकी मेरे टीचर हैं।”

Share This Article