Delhi High Court: करिश्मा कपूर के ex पति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर दिल्ली HC में वकीलों की झड़प, वीडियो वायरल

2 Min Read

Delhi High Court:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को करिश्मा कपूर से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान वकीलों के बीच तीखी बहस हुई। जस्टिस ज्योति सिंह की अदालत में सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी और वरिष्ठ वकील राजीव नायर ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए गरमागरम बहस की। मामला दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़ा था।

Delhi High Court: अदालत में हुए तर्क-वितर्क

21 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जेठमलानी, नायर की दलीलों में दखल देते हैं और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती रहती है।राजीव नायर ने कहा, “कृपया मुझे बीच में न रोकें, मुझे दखलंदाज़ी की आदत नहीं है।”इसके जवाब में महेश जेठमलानी ने कहा, “तो फिर आपको अपनी ही मेडिसीन लेनी चाहिए और प्लीज मुझ पर चिल्लाना मत। कुछ शिष्टाचार रखो।”

Delhi High Court: संपत्ति विवाद की पृष्ठभूमि

करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में पांचवां हिस्सा मांगा है।संजय कपूर की पत्नी प्रिया का दावा है कि उनकी वसीयत के अनुसार पूरी निजी संपत्ति उन्हें मिलनी चाहिए।करिश्मा कपूर के बच्चों ने इस वसीयत को चुनौती दी है और बताया कि उन्हें इसके अस्तित्व के बारे में कभी जानकारी नहीं थी।

Delhi High Court: संजय कपूर की मौत और वसीयत विवाद

संजय कपूर की 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद उनका संपत्ति विवाद अदालत में पहुंचा, जहां वकीलों के बीच सुनवाई के दौरान गरमागरम बहस देखी गई।

इसे भी पढ़ें

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता संजय कपूर की संपत्ति में मांगा हिस्सा, दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगी प्रॉपर्टी लिस्ट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं