Latest NewsDelhi pollution: दिल्ली प्रदूषण पर CJI की तीखी टिप्पणी-“हम अंदाज़े पर नहीं चल सकते, वैज्ञानिक विश्लेषण चाहिए”

Delhi pollution: दिल्ली प्रदूषण पर CJI की तीखी टिप्पणी-“हम अंदाज़े पर नहीं चल सकते, वैज्ञानिक विश्लेषण चाहिए”

Delhi pollution:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई की और केंद्र व राज्यों से कई कड़े सवाल पूछे। CJI सूर्यकांत के नेतृत्व वाली बेंच ने साफ कहा कि अब यह मामला सिर्फ अक्टूबर-नवंबर तक सीमित मौसमी मुद्दा नहीं माना जाएगा, बल्कि नियमित रूप से इसकी सुनवाई होगी। कोर्ट ने निर्देश दिया कि महीने में कम से कम दो बार इस मामले पर सुनवाई होगी ताकि जमीनी स्तर पर कार्रवाई का असर देखा जा सके।

पराली वाले सवाल पर CJI की बड़ी टिप्पणी

सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने पराली जलाने को लेकर राजनीतिकरण पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा-“कोविड काल में भी पराली जली, लेकिन तब आसमान इतना साफ क्यों दिखा? इस मुद्दे को बेवजह ईगो का मुद्दा न बनाया जाए। किसानों पर बोझ न डालें, वह भी एक संपत्ति जला रहे हैं जिसे सिस्टम संभाल नहीं पाया।”कोर्ट ने साफ कहा कि किसान हमेशा कोर्ट में प्रतिनिधित्व नहीं कर पाते, इसलिए पराली पर एकतरफा टिप्पणी से बचना चाहिए।

शॉर्ट-टर्म प्लान पर कोर्ट की सख्ती

CJI ने CAQM और केंद्र सरकार से पूछा कि प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कदम क्या उठाए गए?ASG ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि वे सभी अथॉरिटीज़ की रिपोर्ट के आधार पर एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल कर सकते हैं।इस पर कोर्ट ने कहा – “कागज़ नहीं, असर बताइए। आपकी योजना से क्या परिणाम मिले? उम्मीद क्या थी? नतीजा क्या निकला?”कोर्ट ने CAQM को एक सप्ताह में पराली के अलावा अन्य कारणों जैसे वाहन प्रदूषण, कंस्ट्रक्शन, धूल—पर उठाए गए ठोस कदमों की रिपोर्ट देने का आदेश दिया।

कोर्ट ने CPCB मॉनिटरिंग और वाहन प्रदूषण पर भी उठाए सवाल

ASG ने बताया कि वाहन प्रदूषण प्रमुख कारण है और धूल व इंडस्ट्रियल एरिया कोटिंग से PM2.5 जहरीला होता है। CJI ने कहा कि कंस्ट्रक्शन बैन कागज़ पर नहीं, जमीन पर लागू होना चाहिए।एक वकील ने शिकायत की कि दिल्ली में कार पार्किंग ने सड़कें घेर ली हैं और जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है।कोर्ट ने कहा कि मेट्रो विस्तार भविष्य में गेम-चेंजर होगा, लेकिन तब तक शॉर्ट-टर्म उपाय तत्काल चाहिए।

अगली सुनवाई 10 दिसंबर को

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब प्रदूषण पर “हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकते” और इस मामले को लंबा नहीं खींचा जाएगा।
कोर्ट इस मामले पर 10 दिसंबर को दोबारा सुनवाई करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles