Nvidia vs India GDP: चिप कंपनी एनवीडिया की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर पार, भारत की GDP से ₹90 लाख करोड़ ज्यादाकंपनी मोबाइल-ड्रोन्स, ऑटोमैटिक गाड़ियों की चिप बनाती है

2 Min Read

Nvidia vs India GDP:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 453 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। एनवीडिया यह आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली कंपनी भी बन गई है।

यह आंकड़ा भारत की GDP से करीब 90 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। IMF के मुताबिक, भारत की GDP अभी 4.13 ट्रिलियन डॉलर यानी 364 लाख करोड़ रुपए है।

दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनीः

एनवीडिया के बाद माइक्रोसॉफ्ट और एपल दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी हैं। माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इसका मार्केट कैप 4.03 ट्रिलियन डॉलर यानी 356 लाख करोड़ रुपए है। वहीं एपल 4.02 ट्रिलियन डॉलर यानी 355 लाख करोड़ रुपए की मार्केट वैल्यू के साथ तीसरे नंबर पर है। एक दिन पहले ही एपल ने 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था।

एनवीडिया का शेयर 4.5% चढ़ाः

29 अक्टूबर को एनवीडिया का शेयर कारोबार के दौरान 4.5% की तेजी के साथ 210 डॉलर यानी 18,534 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जिसके चलते कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर पहली बार 5.13 ट्रिलियन डॉलर के पार हो गया। तीन महीने पहले ही कंपनी ने 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था।

इसे भी पढ़ें

Bangladesh: पाकिस्तान-बांग्लादेश पर मेहरबान ट्रम्प, टैरिफ 20% से ज्यादा नहींचीन की GDP 1% गिरने का खतरा


Share This Article