PM Modi: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी को दिया अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि बनने का न्योता

3 Min Read

PM Modi:

रायपुर,एजेंसियां। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की और उन्हें 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ के अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को राज्य की विकास योजनाओं, जनकल्याण कार्यक्रमों और प्रमुख प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने ‘अंजोर विजन @2047’ नामक दस्तावेज़ की जानकारी दी, जो छत्तीसगढ़ के समावेशी एवं सतत विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। यह दस्तावेज शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, नवाचार और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में सुधार एवं नवाचार आधारित पहलों पर केंद्रित है।

‘जन विश्वास विधेयक 2025’

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने राज्य में पारदर्शिता बढ़ाने वाले ‘जन विश्वास विधेयक 2025’ के पारित होने की जानकारी दी, जो केंद्र सरकार के जन विश्वास अधिनियम 2023 से प्रेरित है। उन्होंने राजधानी नवा रायपुर के सुनियोजित विकास के लिए गठित छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCRDA) के कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

उद्योग और निवेश

उद्योग और निवेश के क्षेत्र में भी बड़ी प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि नव उद्योग नीति 2024-30 के तहत 84 कंपनियों ने 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। राज्य में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी जा चुकी है और एआई डेटा सेंटर का निर्माण भी प्रारंभ हो चुका है।शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी संसाधनों और प्रशिक्षित शिक्षकों का उपयोग कर रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिसिटी परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ मेडिकल हब के रूप में उभरेगा।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और विश्वास बहाली की योजनाएं सफल रही हैं, जिससे नक्सली आत्मसमर्पण कर सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार भी जारी है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य के विकास और समृद्धि के लिए निरंतर सहयोग देने का धन्यवाद किया।

इसे भी पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बिहार में दिया जीत का संदेश, कहा- मोदी हैं विकास के सच्चे पुरुष

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं