Tunnel found under dargah: पुणे: दरगाह के नीचे सुरंग मिलने से मचा बवाल, क्षेत्र में तनाव

1 Min Read

Tunnel found under dargah:

पुणे, एजेंसियां। पुणे के मंचर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित एक दरगाह के नीचे मरम्मत कार्य के दौरान सुरंग मिलने का मामला प्रकाश में आया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों का कहना है कि इस स्थल पर पहले मंदिर था, जबकि मुस्लिम समुदाय इसे दरगाह मानता है। दोनों पक्षों के बीच मतभेद गहराने से इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है।

अधिकारी लगातार दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और तथ्य सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।इस घटना ने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर बड़ी हलचल मचा दी है।

इसे भी पढ़ें

Voter Rights Yatra: पटना: आज हेमंत सोरेन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के वोटर अधिकार यात्रा में होंगे शामिल होंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं