Srisim sexual abuse case:
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में वसंत कुंज इलाके के श्रीसीम संस्थान में 17 लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती ने जमानत की मांग की है। जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट आज सुनवाई करेगा। जमानत याचिका अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अतुल अहलावत की बेंच में लिस्टेड है। चैतन्यानंद सरस्वती फिलहाल ज्यूडीशियल कस्टडी में है। पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 अक्टूबर को छेड़छाड़ के एक मामले में चैतन्यानंद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। चैतन्यानंद उर्फ पार्थसारथी 17 अक्टूबर तक हिरासत में हैं।
बिना लहसून-प्याज का खाना मांगाः
एक दिन पहले चैतन्यानंद सरस्वती की बिना प्याज-लहसुन वाले खाने, चश्मा और दवाओं की सुविधा की याचिका को मंजूर करते हुए एक अंतरिम आदेश पारित किया था।
इसके अलावा अदालत ने आरोपी की उस याचिका पर दिल्ली पुलिस से विस्तृत जवाब मांगा, जिसमें उसने साधुओं के कपड़े, आध्यात्मिक पुस्तकों की मांग और बिस्तर की मांग की है।
27 सितंबर को आगरा से हुए थे गिरफ्तारः
चैतन्यानंद को 27 सितंबर को आगरा से गिरफ्तार करके दिल्ली लाया गया था। दिल्ली पुलिस ने 28 सितंबर को चैतन्यानंद को 5 दिन की रिमांड पर लिया था।
इसे भी पढ़ें








