Shivraj Singh Chouhan: एजेंसी के टारगेट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सुरक्षा में लापरवाही

1 Min Read

Shivraj Singh Chouhan:

भोपाल, एजेंसियां। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाने में मध्य प्रदेश सरकार की लापरवाही सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 12 नवंबर को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर पूर्व सीएम को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से खतरा बताया था। इसके एक महीने बाद पूर्व सीएम की सुरक्षा बढ़ाई गई।

12 नवंबर को अलर्ट, 12 दिसंबर को बढ़ी सुरक्षाः

12 दिसंबर को भोपाल स्थित उनके सरकारी आवास बी-8 और बी-9 पर बैरिकेडिंग की गई और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। केंद्र सरकार के पत्र की कॉपी मध्य प्रदेश के डीजीपी और दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) को भी भेजी गई थी।

Share This Article